tulsi ke fayde

तुलसी की पूजा हिंदुस्तान में ज्यादातर घरो में कई सालो से की होती आ रही हैं। हिंदुस्तान के सभी घरो में पहले तुलसी पौधा पाया जाता था और आज भी अधिकांश घरो में तुलसी मिल जाएगी। हमारे ऋषियों को तुलसी के गुणों का ज्ञान बहुत पहले से ही था। इसीलिए तुलसी के सेवन को प्रमुख स्थान पर रखा हैं। तुलसी को जड़ी बूटियों की रानी और जीवन का अमृत भी कहा जाता है। इस लेख में हम लोगो (Tulsi ke Fayde) तुलसी के फायदे, औषधीय गुणों और उपयोग कैसे करे इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

तुलसी क्या हैं? (What is Tulsi in Hindi)

तुलसी एक औषधीय पौधा हैं। तुलसी में विटामिन और खनिज पूर्ण रूप पाए जाते हैं। सभी रोगो से लड़ने और शारीरिक शक्ति बढ़ाने वाले इस पौधे को देवी कहा गया हैं। तुलसी के धार्मिक महत्व के कारण हर घर के आंगन में इसके पौधे लगाए जाते हैं। तुलसी की कई प्रजातियां मिलती हैं। श्वेत और कृष्ण प्रमुख हैं इन्हे राम तुलसी और कृष्ण तुलसी भी कहा जाता हैं। तुलसी का पौधा आमतौर पर 30 से 60 सेंटीमीटर तक ऊँचा होता हैं। इसके फूल छोटे-छोटे सफेद और बैगनी रंग के होते हैं।

तुलसी के नाम (Name of Tulsi in Hindi)

तुलसी का वानस्पतिक नाम Ocimum sanctum Linn. (ओसीमम् सेंक्टम्) और कुल का नाम Lamiaceae (लैमिएसी) है
संस्कृत नाम: वैष्णवी, गौरी, विष्णुप्रिय

तुसली का रोचक तथ्य (Tulsi Facts in Hindi)

प्रदूषण से बचाने के लिए वैज्ञानिको और पर्यावरणविदों ने ताजमहल के आसपास दस लाख तुलसी के पौधे लगाए थे।

तुसली के फायदे (Tulsi ke Fayde) » Benefits of Tulsi

तुलसी का फायदा (Benefits of Tulsi in Cough) खांसी को ठीक करने में

खांसी के सिरप में तुलसी एक महत्वपूर्ण घटक होता हैं। खांसी को ठीक करने के लिए आप तुलसी से घर पर ही दवाई बना सकते हैं। आठ तुलसी के पत्ते और पांच लोंग एक कप पानी में डाले और देश मिनट के लिए इसे उबाल ले। इसमें अगर आप नमक डालना चाहे तो दाल सकते हैं। इसको ठंडा होने के बाद इसे पिए, ऐसा करने से खांसी बहुत जल्दी ठीक हो जाती हैं।

Read Also: Sukhi Khansi ka ilaj

तुलसी के पत्ते के फायदे (Tulsi ke Fayde) जुकाम और सर्दी में

तुलसी के पत्तो का जुकाम और बुखार के इलाज में इस्तेमाल किये जाते हैं। इन दोनों बीमारियों से बचने के लिए ताज़ा तुलसी के पत्ते चबाना चाहिए। बारिश के मौसम में बुखार का ज्यादा खतरा होता है ऐसे में पानी में उबालने के बाद तुलसी की पत्तियों का सेवन करे।

तनाव को दूर में तुलसी की मदद (Tulsi ke Fayde)

तुलसी के पत्ते का नियमित रूप से सेवन करने से तनाव दूर हो जाता हैं। तुसली तनाव को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके साथ साथ ऊर्जा और ध्यान बढ़ाने में भी मदद करती हैं। डॉक्टर तुलसी के 10 से 12 पत्ते दिन में दो बार खाने की सलाह देते हैं। ताकि तनाव की बीमारी को रोका जा सके।

आँखों के लिए तुलसी का रस फायदेमंद (Tulsi ke Fayde)

सौ ग्राम ताज़ा तुलसी की पत्तियों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होती हैं। विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारी आँखों के लिए बहुत जरूरी होती हैं। इसका रस आँखों की सूजन और रतौंधी के लिए अच्छा होता हैं। आँखों की सूजन को ठीक करने के लिए हर रोज सोने से पहले काली तुलसी के रस की दो बूँदे डालें।

चेहरे की त्वचा के लिए तुसली के फायदे (Tulsi ke Fayde)

तुलसी मुँहासो को होने से रोकती हैं। और उनके घावों की चिकित्सा प्रक्रिया को भी तेज करती हैं। ताज़ा तुलसी के पत्तो का रस लगाने से त्वचा से बैक्टीरिया हट जाते हैं। यदि आपको पहले से मुँहासों की समस्या हैं तो उस जगह पर तुलसी का रस लगाए। तुलसी का उपयोग अन्य त्वचा की समस्याओ के इलाज के लिए भी किया जाता हैं।

Read Also: Giloy ke Fayde

कैंसर में लाभदायक तुलसी (Benefits of Tulsi in Cancer)

तुलसी में फाइटोकेमिकल्स होते हैं तो मुख्य रूप से त्वचा की कैंसर, मौखिक कैंसर, फेफड़ो की कैंसर और लिवर के कैंसर आदि को रोकने में मदद करता हैं। तुलसी कैंसर ट्यूमर को फैलने से रोकता हैं।

तुलसी को खाने का सही तरीका

वैसे तो आप तुलसी का कई तरीको से सेवन कर सकते हैं। जैसे की तुलसी के पत्तो को कच्चा चबा सकते हैं और इसके पत्तो को सुखाकर चाय भी बना सकते हैं। इसके अलावा आप तुलसी को पाउडर के रूप में ले सकते हैं। तुलसी के पत्तो की चाय का सबसे लोकप्रिय और आम उपयोग हैं। आप उबलते पानी में 2 चम्मच तुलसी के पत्तो का पाउडर डालें और इसे अच्छे से उबाल ले और फिर इस चाय का सेवन करे।

तुलसी की तासीर (Tulsi Taseer in Hindi)

वैसे तो तुलसी की तासीर गर्म होती हैं इसलिए डॉक्टर द्वारा इसका सेवन सर्दियों के मौसम में करने की सलाह दी जाती हैं। आप तुलसी को गर्मियों में भी खा सकते हैं लेकिन इसका सेवन कम मात्रा में करना चाहिए। गर्मियों में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से समस्या हो सकती हैं।

Read Also: Alsi ke beej ke fayde