Site icon DekhChote

January 2019 Current Affairs in Hindi – Daily Current Affairs Updates

1. भारत के उस पूर्व रक्षा मंत्री का क्या नाम है जिनकी अगुवाई में वर्ष 1974 में देश की सबसे बड़ी रेलवे हड़ताल आयोजित की गई थी तथा जिनका हाल ही में निधन हो गया है?
Ans: जॉर्ज फर्नांडिस

2. हाल ही में लंदन की कंसल्टेंसी फर्म ब्रांड फाइनेंस द्वारा जारी रिपोर्ट में किस कम्पनी को भारत की सबसे मूल्यवान कम्पनी घोषित किया गया है?
Ans: टाटा ग्रुप

3. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन (WSA) द्वारा हाल ही में जारी एक वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार भारत स्टील उत्पादन की दृष्टि से विश्व में कौन से स्थान पर है?
Ans:  दूसरे

4. हाल ही में किस राज्य सरकार ने राज्य के 250 सरकारी स्कूलों में 11,000 नई कक्षाओं के निर्माण का उद्घाटन किया है?
Ans: दिल्ली सरकार

5. निम्नलिखित में से किस स्थान के हवाई अड्डे को विश्व का सबसे अधिक व्यस्त हवाई अड्डा घोषित किया गया है?
Ans: दुबई

6. भारत में 11 साल पहले मिले सुपरबग से जुड़े जीन blaNDM-1 की किस स्थान पर पहचान सुनिश्चित हो पाई है?
Ans: आर्कटिक

7. दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेज़ोस के एरोस्पेस स्टार्टअप का क्या नाम है जिसने अमेरिका में रॉकेट इंजन के अपने नए प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है?
Ans:  ब्लू ओरिजिन

8. कॉफीहाउस चेन ‘स्टारबक्स’ के पूर्व सीईओ का क्या नाम है जिन्होंने हाल ही में कहा है कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिए गंभीरता से विचार कर रहे हैं?
Ans:  हॉवर्ड शुल्ज़

9. संयुक्त राष्ट्र ने किस देश के बारे में बोलते हुआ कहा कि इस क्षेत्र में तीन दिन की जातीय हिंसा में कम-से-कम 890 लोग मारे गए थे? तथा यहां 50 से अधिक सामूहिक कब्रें मिली हैं?
Ans: कांगो

10. भारत की क्रिकेट टीम ने हाल ही में किस देश की टीम के खिलाफ 10 वर्ष बाद उसके ही घरेलू मैदान पर सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है?
Ans:  न्यूज़ीलैंड

11. क्रिकेट इतिहास में किस खिलाड़ी ने पहली बार तीनों आईसीसी अवॉर्ड्स (क्रिकेटर ऑफ द ईयर, वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर) एक साथ अपने नाम किए हैं?
Ans: विराट कोहली

12. आईसीसी द्वारा घोषित टीम ऑफ़ द इयर-2018 का कप्तान निम्नलिखित में से किसे बनाया गया है?
Ans: विराट कोहली

13. निम्नलिखित में से किस लुप्तप्राय प्रजाति की डॉल्फिन को हाल ही में बांद्रा-वर्ली समुद्री लिंक के समीप देखा गया है?
Ans: हंपबैक डॉल्फिन

14. निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के 1% लोगों के पास 50% आबादी के बराबर संपत्ति है?
Ans: ऑक्सफैम

15. निम्नलिखित में से किस कम्पनी ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है?
Ans: एलआईसी

Exit mobile version