हल्दी के फायदे (Haldi Ke Fayde) के बारे आप लोगो अपने बुजुर्गो से जरूर सुना होगा। चोट या किसी चीज से घाव हो जाता हैं तो हर कोई सबसे पहले हल्दी लेने रसोई की तरफ भागता हैं। ऐसा इसलिए होता हैं क्योंकि हल्दी में रोगाणुवों से लड़ने की क्षमता होती हैं। अंदरूनी चोट हो या बाहरी घाव हल्दी इनको भरने में मदद करती हैं

भारत में हल्दी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता हैं। वैसे तो भारत में पैदा होने वाली हल्दी को ही सबसे अच्छा मन जाता हैं। हल्दी का इस्तेमाल खून के रिसाव को भी रोकने के लिए किया जाता हैं। कई बार लोग हल्दी वाले दूध का सेवन हाथ पैर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी करते हैं। ज्यादातर हल्दी का सेवन दूध में मिलाकर ही किया जाता हैं। आज हम आप लोगो को हल्दी के सभी फायदे (Haldi Ke Fayde) के बारे में इस लेख में बताने जा रहे हैं।

Read Also: Giloy ke Fayde

हल्दी के फायदे (Haldi Ke Fayde) » Benefits of Turmeric in Hindi

  • सर्दी, जुकाम और कफ आदि में हल्दी वाले दूध का सेवन किया जाता हैं इसके सेवन से जल्दी इन सभी चीजों से छुटकारा मिल जाता हैं।
  • हल्दी वाले दूध के सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती हैं। इसके साथ ही ये रोगो से लड़ने की क्षमता को भी बढाती हैं।
  • शरीर या हाथ- पैर में दर्द से राहत पाने के लिए भी हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल (haldi dudh ke fayde) किया जाता हैं।
  • अंदरूनी चोट को ठीक करने के लिए भी हल्दी का सेवन किया जाता हैं।
  • जोड़ो के दर्द या उनमे सूजन हो गयी हैं तो भी हल्दी के सेवन इसमें रहत मिलती हैं।
  • हल्दी वाले दूध (haldi dudh ke fayde) पिने से शरीर का फालतू फैट भी धीरे धीरे कम होने लगता हैं।

haldi vala dudh

  • हल्दी खून को साफ करने में भी काफी मदद करती हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा करता हैं।
  • अगर आपके सर में फुंसिया हो जाती हैं उस समय हल्दी का सेवन करना चाहिए।
  • आँखो के दर्द में हल्दी के सेवन से आराम मिलता हैं।
  • पायरिया में भी हल्दी के बहुत से फायदे हैं। सरसो के तेल में हल्दी मिला कर मालिश करने से मसूड़ों के सभी रोग दूर हो जाते हैं।
  • पेट दर्द में होने पर भी हल्दी का सेवन किया जाता हैं। 10 ग्राम हल्दी को 250 ml पानी में उबाल ले, इसमें थोड़ा गुड़ मिलाकर थोड़ा थोड़ा पिए इससे आपके पेट दर्द में आराम मिलेगा।
  • डायबिटीज में हल्दी के फायदे (haldi ke fayde) हैं। 2 से 5 ग्राम हल्दी चूर्ण में आंवला रस और शहद मिलाकर सुबह और शाम को सेवन करने से डायबिटीज में लाभदायक होता हैं।
  • अगर किसी इंसान को दाद खुजली की शिकायत हैं। तो हल्दी के इस्तेमाल करके आप इन समस्याओ को जल्दी ठीक कर लेंगे। इसके लिए हल्दी का लेप दाद या खुजली वाली जगह पर लगाए। इसके अलावा आप हल्दी और नीम का लेप भी उस पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्दी ही आराम मिलेगा।

ऊपर बताए गए हल्दी के फायदे (Haldi Ke Fayde) आपको अगर अच्छे लगे हो तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे। हमारा मकसद आप लोगो तक बिलकुल सही जानकारी पहुँचाना हैं।

Read Also: Sukhi Khansi ka ilaj