आज हम आप लोगो को अलसी के बीज के फायदे (Alsi ke Beej ke Fayde) बताने जा रहे हैं। बहुत से लोग अलसी के बारे में अच्छे से जानते हैं। अलसी के नियमित सेवन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। जो लोग मोटापे से परेशान हैं अलसी उनका वजन कम करने में काफी मदद कर सकती हैं। आज के समय में बहुत से लोग मोटापे की बीमारी से परेशान हैं।
स्वास्थ्य एक्सपर्ट बताते हैं कि अलसी के छोटे छोटे बीजों में सेहत का खजाना छुपा हैं। वैसे अलसी का सेवन सभी लोग कर सकते हैं। लेकिन आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं तो अलसी के सेवन से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
Read Also: Cheston Cold Tablet uses in Hindi
अलसी (Flax Seeds) में क्या क्या होता हैं ?
एक चम्मच पीसी हुई अलसी में 1.28 ग्राम प्रोटीन, 2.95 ग्राम फैट, 2.02 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 1.91 ग्राम फाइबर, 17.8 मि.ग्रा कैल्शियम, 27.4 मि.ग्रा मैग्नीशियम, 44.9 मि.ग्रा फास्फोरस, 56.9 मि.ग्रा पोटैशियम, 6.09 माइक्रोग्राम फोलेट और 45.6 माइक्रोग्राम ल्यूटिन और जीएक्सेंथिन होता हैं। एक चम्मच पीसी हुई अलसी सिर्फ 7 ग्राम होती हैं।
अलसी के बीज के फायदे (Alsi ke Beej ke Fayde) » Flax Seeds Benefits in Hindi
हृदय के रोग में अलसी के फायदे (Alsi ke Beej ke Fayde)
अलसी के बीज को वेजिटेरियन फिश भी कहा जाता हैं। अलसी कई गुणों से भरपूर हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। अलसी के सेवन करने से हमारे सरीर का पाचन अच्छा हो जाता हैं। अलसी के बीज कैंसर और हृदय की बीमारी को कम करने में भी काफी मदद करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल को नियत्रण करने में अलसी के बीज के फायदे (Flax Seeds Benefits in Hindi)
रिसर्च की माने तो रोजाना अलसी के बीज खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल 6 से 11 प्रतिशत कम हो जाता हैं। ऐसा इसीलिए संभव हैं क्योकि अलसी के बीज में हाइ फाइबर और लिगनेन कंटेंट पाया जाता हैं।
पाचन शक्ति में सुधार
अलसी के नियमित सेवन करने से हमारे शरीर के पाचन शक्ति में काफी सुधार होता हैं। अलसी के बीज में पूर्ण मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं। अलसी के सेवन करने से कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती हैं।
त्वचा के लिए अलसी के बीज हैं फायदेमंद (Alsi ke Beej ke Fayde)
अलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स पूर्ण मात्रा में पाए जाते हैं। ये सब हमारी बढ़ती उम्र में चेहरे की त्वचा को जवां बनाये रखते हैं। अलसी के सेवन करने से झुर्रियों की समस्या खत्म हो जाती हैं और हमारी त्वचा चमकदार बनी रहती हैं।
पीरियड्स को नियमित रखने में मदद
आज के समय में बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स में बहुत ज्यादा समस्या का सामना करना पड़ता है। एक स्टडी में पाया गया हैं जो महिला अलसी के बीज का सेवन करती हैं उनको पीरियड्स नियमित रूप से आते हैं।
वजन कम करने में मदद
हमने सबसे ऊपर अपने लेख में सबसे पहले वजन कम करने लिए अलसी के बीज के फायदे (Alsi ke Beej ke Fayde) बताएं थे। अलसी के बीज के सेवन करने से शरीर का वजन नियंत्रण में रहता हैं। इसके अलावा यह शुगर लेवल को भी नियंत्रण में रखता हैं।
अलसी के बीज का सेवन कैसे करे? Alsi ke Beej ka Sevan Kaise Kare
अलसी के बीज को आप खाली पेट भी खा सकते हो और इसके अलावा रात को सोने से पहले भी इसका सेवन किया जा सकता हैं। अगर हम स्वास्थ्य एक्सपर्ट की बात माने तो अलसी के बीज को साबुत की जगह उसको पीसकर खाने से ज्यादा लाभ मिलते हैं।
खानपान में अलसी के बीज कई सालो से इस्तेमाल हो रहे हैं और आज इनका पुरे विश्व में इस्तेमाल किया जाता हैं। यह बाजार में बड़ी आसानी से मिल जाता हैं अलसी के बीज पिले और भूरे रंग के होते हैं। अलसी के बीज पीसे हुए, साबुत या तेल आदि के रूप में बाजार में उपलबध हैं। इसके किसी भी पूरक के इस्तेमाल करने के काफी फायदे (Flax Seeds Benefits in Hindi) हैं। लेकिन किसी का भी सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह ले।
Read Also: Haldi Ke Fayde